अबनाः राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ग्रुप 5+1 और आईएईए के साथ वार्ता में तेहरान अपने क़ानूनी अधिकार से अधिक कुछ नहीं चाहता।
डा. हसन रूहानी ने कहा है कि परमाणु वार्ता में ईरान, शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार से अधिक कुछ और नहीं चाहता। डा. हसन रूहानी ने रविवार को तेहरान में आईएईए के महानिदेशक यूकिया अमानों के साथ भेंटवार्ता में कहा कि ईरान के परमाणु मामले के समाधान में एजेन्सी को प्रभावी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों से संबन्धित कुछ भ्रांतियों के निवारण के कारण आईएईए को एक निष्पक्ष संस्था के रूप में याद किया जाएगा।
राष्ट्रपति रूहानी ने स्पष्ट किया कि ईरान की सरकार शांतिपूर्ण तकनीक के मार्ग पर बढ़ रही है और राष्ट्र तथा संसद के फ़ैसले के आधार पर वह इस तकनीक के शांतिपूर्ण प्रयोग के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परमाणु वार्ता में सहमति के बाद ईरान, अपनी आवश्यकता के यूरेनियम का संवर्धन करेगा और सामने वाले पक्ष को प्रतिबंधों को हटाना चाहिए। डा. हसन रूहानी ने कहा कि निःसन्देह, व्यापक परमाणु सहमति, वार्ता करने वाले दोनों पक्षों के लिए हितकारी होने के साथ ही इलाक़े तथा विश्व में शांति की स्थापना में सहायक सिद्ध हो। उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु क्षमता का विषय किसी भी स्थिति में परमाणु वार्ता में सम्मिलित नहीं हो सकता।
अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के महानिदेशक यूकियो अमानों ने इस भेंटवार्ता में एजेन्सी में ईरान के परमाणु मामले के विषय के महत्व की ओर संकेत करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान तेहरान तथा एजेन्सी के बीच वार्ता प्रक्रिया पूर्ण रूप से सकारात्मक रही है। उन्होंने कहा कि ईरान की ओर से परमाणु मामले में पारदर्शिता की तत्परता पर उसका सम्मान करता है।
18 अगस्त 2014 - 12:58
समाचार कोड: 631966
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ग्रुप 5+1 और आईएईए के साथ वार्ता में तेहरान अपने क़ानूनी अधिकार से अधिक कुछ नहीं चाहता।